*समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान भाजपा संगठन की पहचान : शिव अरोरा* *सुरेश कोली के दर्जा राज्यमंत्री बनने पर सिटी क्लब में हुआ भव्य स्वागत*

*समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान भाजपा संगठन की पहचान : शिव अरोरा*

*सुरेश कोली के दर्जा राज्यमंत्री बनने पर सिटी क्लब में हुआ भव्य स्वागत*

रुद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कोली को उत्तराखंड सरकार के हरिराम टम्टा पारंपरिक शिल्प उन्नयन संस्थान का उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) बनाए जाने पर शुक्रवार को रुद्रपुर सिटी क्लब में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सुरेश कोली का फूलों की बड़ी माला और तलवार भेंट कर स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भाजपा ऐसा संगठन है, जहां सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बल पर महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुंच सकता है। सुरेश कोली ने लंबे समय तक संगठन और समाज के प्रति समर्पित होकर कार्य किया है। उनकी संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्होंने कहा कि सुरेश कोली को मिला दायित्व केवल उनका सम्मान नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि कोली अपने अनुभव और कार्यक्षमता से जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। विधायक ने सुरेश कोली को राम दरबार भेंट कर शुभकामनाएं भी दीं।

दर्जा राज्यमंत्री सुरेश कोली ने स्वागत के लिए विधायक शिव अरोरा सहित सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी नेतृत्व ने अनुसूचित समाज के एक कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। सौंपे गए दायित्व का पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से निर्वहन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ पारंपरिक शिल्प और उससे जुड़े लोगों के हितों के लिए गंभीरता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभा रहा है।

समारोह में पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, केके दास, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, जगदीश विश्वास, राजेश बजाज, प्रीत ग्रोवर, गुन्नू चौधरी, पंकज बांगा, हरीश जल्होत्रा, राजकुमार साह, पार्षद एमपी मौर्य, राजेश जग्गा, नरेश उप्रेती, निमित शर्मा, सुनील यादव, मोर सिंह, कैलाश राठौर, मानवेन्द्र राय, मुकेश कुमार, राधेश शर्मा, संदीप राव, मनोज मदान, आयुष चिलाना, नीरज यादव, दीपक गोस्वामी, हरेंद्र चौधरी, महेश कोली, राज कोली, नमन चावला, मयंक कक्कड़, डंम्पी चोपड़ा, कमल पाल, अमन पाल, सतनाम सिंह, गोविन्द राय, रोबिन विश्वास, महेन्द्र आर्य, राजेंद्र सैनी, कौशल विश्वास, शिवकुमार राय, अखिल विश्वास, रीतलाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement