*महालक्ष्मी ईवी शोरूम का शुभारंभ, भारत भूषण चुघ ने किया उद्घाटन*
रुद्रपुर। शहर में R&R PHINCS PVT. LTD. के महालक्ष्मी ईवी शोरूम का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान पारस चुघ भी मौजूद रहे।
शोरूम संचालक संदीप मिश्रा एवं साहिब सिंह ने बताया कि प्रतिष्ठान में R&R PHINCS के विभिन्न मॉडलों के इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध होंगे। ग्राहकों की जरूरत और बजट के अनुसार अलग-अलग रेंज के स्कूटर किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
उद्घाटन अवसर पर भारत भूषण चुघ ने कहा कि बदलते समय के साथ इलेक्ट्रिक वाहन लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर किफायती होने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण विकल्प हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न रेंज और मॉडलों की उपलब्धता से क्षेत्र के लोगों को अपनी जरूरत के अनुसार वाहन चुनने में सुविधा मिलेगी।
इस दौरान शोरूम संचालकों ने अतिथियों का स्वागत किया और प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की। कार्यक्रम में स्थानीय लोग और अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।


