*रुद्रपुर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, हिमांशु शुक्ला चुनाव प्रभारी नियुक्त*
*अभिषेक सिंह के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की रणनीति पर हुआ मंथन*
रुद्रपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रसंघ चुनाव को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को रुद्रपुर स्थित चुनाव कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में चुनाव प्रचार को गति देने, संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला को चुनाव प्रभारी तथा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता और अनुशासन के साथ चुनाव अभियान में जुटने का आह्वान किया। छात्रहितों को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक छात्रों से संपर्क कर संगठन की विचारधारा और प्रत्याशी की नीतियों को पहुंचाने पर जोर दिया गया।
बैठक में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल चौहान, सुरेश कोहली, काशीपुर सह-प्रभारी भारत भूषण चुग, उपेंद्र चौधरी और राम प्रकाश गुप्ता समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं एबीवीपी कार्यकर्ता अंकित सिंह, रोहित भट्ट और नवीन पांडे ‘गुरुजी’ ने भी बैठक में सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक सिंह के समर्थन में व्यापक प्रचार अभियान चलाने और उनके पक्ष में अधिक से अधिक छात्रों से संपर्क करने का संकल्प लिया।


