*अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास*
रुद्रपुर। जिला न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले टिन शेड का शुक्रवार को विधायक शिव अरोड़ा ने विधि-विधान से भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिकंदर कुमार त्यागी की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने विधायक का स्वागत किया।
शिलान्यास के बाद विधायक शिव अरोड़ा ने न्यायालय परिसर का भ्रमण किया और अधिवक्ता चैंबरों में पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिवक्ता और वादकारी पहुंचते हैं। पार्किंग में टिन शेड बनने से वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा करने के साथ ही धूप और बारिश से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिला बार एसोसिएशन की मांग पर यह कार्य कराया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं से उनका पारिवारिक संबंध रहा है। बार से जुड़ी समस्याओं के समाधान और आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए वह हरसंभव सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी हैं और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप नए कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने भविष्य में भी अधिवक्ताओं की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का भरोसा दिलाया।
जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव फोगाट ने टिन शेड निर्माण की सौगात के लिए विधायक शिव अरोड़ा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि टिन शेड बनने से अधिवक्ताओं को काफी सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव जसवंत सिंह, कोषाध्यक्ष कुलबीर सिंह ढिल्लों, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिट्टा, कलेक्टेट उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, उपसचिव मनोज सामंत, लेखा परीक्षक गिरिराज कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष गिरिश चंद्र चतुर्वेदी, कार्यकारिणी सदस्य शाहिद हुसैन, जगदीश बिष्ट, लालू प्रसाद, अभिषेक गुप्ता, अंकित सिडाना समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष एमपी तिवारी, महेश प्रताप बब्बर, खड्ग सिंह, बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य दिवाकर पाण्डेय, सुशीला मेहता बिष्ट, अमनदीप कौर, वीरेंद्र कुमार चौधरी, धरणी धर गुणवन्त, जावेद आलम, दयानंद जायसवाल, बरित सिंह, लक्ष्मी नारायण पटवा, राधेश्याम शुक्ला, सूरज सक्सेना, अनिल गंभीर, एसपी सिंह, पीयूष पंत, केएन मिश्रा, गुरबाज सिंह, सुरेंद्र गिरधर, नरेश रस्तोगी, परवेज आलम, धर्मेंद्र सिंह डंग, शिव कुंवर सिंह, आरएन राय, नीरज मौर्य, धर्मेंद्र शर्मा, नरेश छाबड़ा, आरएस रावत, सर्वजीत सिंह, ज्योति जीना, ललित कुमार सिंह सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।


