*आशा कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार का आरोप, स्वास्थ्य विभाग से शिकायत*

*आशा कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार का आरोप, स्वास्थ्य विभाग से शिकायत*

किच्छा। नगर पालिका परिषद किच्छा के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह के समर्थन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में तैनात आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार किए जाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि विभिन्न वार्डों में आशा कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी के चेस कार्ड, पंपलेट और स्टीकर लेकर घर-घर प्रचार कर रही हैं।

बताया गया कि शुक्रवार को वार्ड संख्या-9 में आवास विकास क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता हेमा अरोड़ा के साथ अन्य आशा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने की शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आशा कार्यकर्ताओं ने वार्ड में घूमकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।

शिकायत में सरकारी स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों के चुनाव प्रचार में शामिल होने पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप लगाने वालों का कहना है कि सरकारी तंत्र के दुरुपयोग की शिकायत के बावजूद अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

वहीं, मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से तत्काल कार्रवाई या आरोपों की पुष्टि संबंधी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement