*राज्यपाल ने किया तीन महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन*

*राज्यपाल ने किया तीन महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन*

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से तैयार एवं प्रकाशित तीन महत्वपूर्ण पुस्तकों का मंगलवार को लोक भवन में विमोचन किया गया। उत्तराखंड के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने पुस्तकों का विमोचन किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन सहित राजभवन और विश्वविद्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।
विमोचित पुस्तकों में ‘21वीं सदी : चुनौतियां और अवसर’, ‘विकसित भारत@2047—आत्मनिर्भर, समावेशी और सतत राष्ट्र निर्माण के बढ़ते कदम’ तथा ‘विकसित उत्तराखंड : राज्यपाल के पंच स्वप्न और संदृष्टि’ शामिल हैं। इन पुस्तकों में आत्मनिर्भरता, नवाचार, ज्ञान, शिक्षा और सतत विकास के साथ देश और प्रदेश के भविष्य की दिशा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार प्रस्तुत किए गए हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश के सरकारी एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति, लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी तथा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के संपादन मंडल के सदस्य प्रो. मंजरी अग्रवाल, प्रो. डिगर सिंह फर्सवाण, प्रो. जितेंद्र पाण्डेय और प्रो. कमल देवलाल समेत विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय की ओर से पुस्तकों के प्रकाशन को अकादमिक और बौद्धिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement