महापौर विकास शर्मा और रामपुर विधायक आकाश सक्सेना ने किया मैडोना सैलून का शुभारंभ
*महापौर विकास शर्मा और रामपुर विधायक आकाश सक्सेना ने किया मैडोना सैलून का शुभारंभ* *आवास विकास में खुला मैडोना सैलून, आधुनिक सुविधाओं से होगा ग्राहकों को लाभ – निखिल जैन* *मैडोना सैलून में मिलेंगी सौंदर्य और वेलनेस की गुणवत्तापूर्ण सेवाएं – चित्रल गुप्ता*
रुद्रपुर। आवास विकास में सोमवार को मैडोना सैलून का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा और रामपुर विधायक आकाश सक्सेना ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। सैलून संचालक निखिल जैन और चित्रल गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतिष्ठान में उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने निखिल जैन और चित्रल गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और शहर में विभिन्न क्षेत्रों में नई सुविधाएं विकसित हो रही हैं। आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी सेवाओं की मांग भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि को प्राथमिकता देने वाले प्रतिष्ठान शहर के व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
रामपुर विधायक आकाश सक्सेना ने भी सैलून संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छोटे और मध्यम व्यवसायों के साथ सेवा क्षेत्र आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नए प्रतिष्ठान खुलने से रोजगार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष अवसर भी सृजित होते हैं।
संचालक निखिल जैन और चित्रल गुप्ता ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि मैडोना सैलून के माध्यम से लोगों को सौंदर्य एवं वेलनेस से जुड़ी गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं और आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।


