*‘हनुमान अंश’ देखकर भाव-विभोर हुए महापौर विकास शर्मा*
*‘हनुमान अंश’ देखकर भाव-विभोर हुए महापौर विकास शर्मा* *परिवार के साथ देखी फिल्म, बोले—सनातन संस्कृति और हनुमान भक्ति का भावपूर्ण चित्रण मन को छू गया*
*परिवार के साथ देखी फिल्म, बोले—सनातन संस्कृति और हनुमान भक्ति का भावपूर्ण चित्रण मन को छू गया*
रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने अपने परिवार और बच्चों के साथ धार्मिक एवं आध्यात्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। फिल्म में बाबा नीम करौली महाराज की भक्ति, भगवान श्री हनुमान के प्रति अटूट आस्था तथा आध्यात्मिक प्रसंगों के भावपूर्ण चित्रण ने उन्हें भाव-विभोर कर दिया।
फिल्म देखने के बाद महापौर विकास शर्मा ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ महज मनोरंजन की फिल्म नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था और भक्ति के मूल्यों से जोड़ने का सुंदर प्रयास है। भगवान श्री हनुमान के प्रति श्रद्धा और बाबा नीम करौली महाराज की भक्ति को जिस संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया है, वह दर्शकों के मन को छूती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में भगवान श्री हनुमान शक्ति, भक्ति, सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं। उनके आदर्श प्रत्येक व्यक्ति को निःस्वार्थ सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ रहने की प्रेरणा देते हैं। फिल्म के माध्यम से इन मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है।
महापौर ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसी फिल्मों की आवश्यकता है, जो मनोरंजन के साथ बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और जीवन मूल्यों से परिचित कराएं। परिवार के साथ फिल्म देखना उनके लिए सुखद और भावपूर्ण अनुभव रहा।
उन्होंने फिल्म के निर्देशक, कलाकारों और पूरी निर्माण टीम को बधाई देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और आस्था के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने वाले प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।


