*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत* *भारत भूषण चुघ ने कहा- भट्ट के नेतृत्व में प्रदेश में निरंतर मजबूत हो रहा संगठन*

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत*

*भारत भूषण चुघ ने कहा- भट्ट के नेतृत्व में प्रदेश में निरंतर मजबूत हो रहा संगठन*
रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के रुद्रपुर आगमन से पूर्व काशीपुर रोड स्थित जाफरपुर में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति उत्साह और एकजुटता देखने को मिली।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से पार्टी हित में समर्पण और त्याग की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भी भाजपा का है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कहा कि महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया।
इस अवसर पर आगामी कार्यक्रमों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में अनिल चौहान, रामपाल सिंह, राकेश सिंह, राजेश बजाज, नीलकंठ राणा, हीरामन ढाली, वजीर सिंह आदि मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement