*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि* *एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन*

*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि*

 

*एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन*

 

रुद्रपुर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को ऊधमसिंहनगर पुलिस ने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस अवसर पर एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने पुलिस लाइन रुद्रपुर स्थित शहीद स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

 

पुलिस स्मृति दिवस कर्तव्यनिष्ठा, साहस और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। शहीद पुलिस जवानों का बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement