*मीना शर्मा ने विभिन्न दुर्गा पूजा महोत्सवों में की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना*

*मीना शर्मा ने विभिन्न दुर्गा पूजा महोत्सवों में की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना*

रुद्रपुर। शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रुद्रपुर की पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सवों में प्रतिभाग कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली, तरक्की और सुख-समृद्धि की कामना की।

मीना शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्र धर्मनगर और हरिदासपुर के साथ ही शहरी क्षेत्र रम्पुरा, मुखर्जी नगर और ट्रांजिट कैंप सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर दुर्गा पूजा महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धालुओं को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं।

विभिन्न स्थानों पर महोत्सव आयोजकों ने मीना शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर, स्मृति चिह्न प्रदान कर और माता की चुनरी ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया। मीना शर्मा ने स्वागत और सम्मान के लिए सभी आयोजकों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement