ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई, 34 चालान व 25 वाहन सीज

ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई, 34 चालान व 25 वाहन सीज

ऊधमसिंह नगर। पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के नेतृत्व में जनपद भर में ओवरलोडिंग के विरुद्ध वृहद स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए 34 वाहनों का चालान किया। इसके अलावा 25 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया तथा 16 वाहनों के कोर्ट चालान भी किए गए।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement