*जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत, ध्वस्तीकरण आदेश पर अंतरिम रोक*

रामपुर। रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत मिली है। मुरादाबाद मंडल के आयुक्त (कमिश्नर) ने रामपुर जिलाधिकारी द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी परिसर की 38 इमारतों को गिराने की प्रस्तावित कार्रवाई फिलहाल स्थगित हो गई है।

जानकारी के अनुसार, कमिश्नर ने मामले में अंतिम निर्णय होने तक प्रशासन को किसी भी प्रकार की ध्वस्तीकरण या अन्य कार्रवाई करने से रोक दिया है। अब इस प्रकरण में अंतिम फैसला आने तक यथास्थिति बनी रहेगी। मामले को लेकर संबंधित पक्षों की निगाहें आगामी सुनवाई और अंतिम निर्णय पर टिकी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement