नई दिल्ली। 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 का सोमवार को नई दिल्ली में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खिलाड़ियों और प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता से राष्ट्रमंडल देशों के बीच आपसी संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों को एकजुट करने और विभिन्न देशों के बीच आपसी समझ, सहयोग एवं मित्रता को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह चैंपियनशिप खेल भावना, सौहार्द और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नई दिशा प्रदान करेगी।







