*सरकार से वार्ता के बाद CJP ने आंदोलन समाप्त करने का किया ऐलान*

Spread the love

*सरकार से वार्ता के बाद CJP ने आंदोलन समाप्त करने का किया ऐलान*

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने समाप्त करने की घोषणा कर दी है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ हुई बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आंदोलन वापस लेने का ऐलान किया।

प्रवक्ताओं ने दावा किया कि सरकार ने उनकी प्रमुख मांगों पर सहमति जताई है, जिसके बाद आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने आंदोलन में शामिल सभी छात्रों से शांतिपूर्वक अपने-अपने घर लौटने की अपील भी की।

हालांकि, सरकार की ओर से बैठक में किन मांगों पर सहमति बनी है, इसका विस्तृत आधिकारिक विवरण अभी सामने नहीं आया है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *