राजकुमार ठुकराल ने किया राधा-कृष्ण मंदिर के सभागार का उद्घाटन

Spread the love

विधायक निधि से बने राधा-कृष्ण मंदिर के सभागार का उद्घाटन

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने विधायक कार्यकाल में विधायक निधि से स्वीकृत 20 लाख रुपये की लागत से ट्रांजिट कैंप स्थित थाना कोतवाली के सामने राधा-कृष्ण मंदिर में निर्मित प्रथम तल के विशाल सभागार का विधिवत पूजा-अर्चना एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका माल्यार्पण कर एवं पटका ओढ़ाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार ठुकराल ने कहा कि उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विकास कार्यों को कभी रुकने नहीं दिया। उन्होंने बताया कि शहर के अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया, 200 से अधिक मंदिरों में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित कराई गईं तथा सैकड़ों मंदिरों का सौंदर्यीकरण कराया गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास के साथ-साथ जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता रहा है और भविष्य में भी जनहित के कार्यों के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर परिमल राय, पार्षद शुभम दास, केरू मंडल, मनोज गुप्ता, संजीव गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, एस.के. पाठक, कमलदीप सोनकर, अजय नारायण सिंह, आनंद शर्मा, रामचंद्र यादव, संत राम यादव, सुदर्शन यादव, बरसाती निषाद, सुंदरी निषाद, गजानंद यादव, रामकिशन तिवारी, नानू निषाद, मुरली निषाद, रामदयाल, शत्रुघ्न, दुर्गादास तिवारी, राम सुमेर यादव, बुधराम, मल्लू निषाद, धर्मराज निषाद, जगदेव निषाद, बहादुर यादव, महानंद शर्मा, दीपक पासवान, रामचरण निषाद, मुन्ना गुप्ता, राम समुज यादव, शिवा, विजय शंकर पासवान, मनोज निषाद, बहादुर सिंह, रामप्रताप, रामकुमार पासवान, माधू यादव, रामप्रवेश सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *