*भजनों की रसधारा में सराबोर हुआ श्री बालाजी महाराज का दरबार*

*भजनों की रसधारा में सराबोर हुआ श्री बालाजी महाराज का दरबार*

रुद्रपुर। रम्पुरा स्थित श्री हैप्पी चाइल्ड स्कूल वाली गली में शनिवार को श्री बालाजी महाराज का भव्य दरबार श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। देर रात तक चले धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए तथा भजन संध्या का आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में भजन गायक शुभम सक्सेना एवं बुलबुल रस्तौगी ने एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। पूरी रात श्रद्धालु भजनों की मधुर स्वर लहरियों पर झूमते रहे और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।

इस अवसर पर श्री बालाजी महाराज की आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां भी सजाई गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम हैं।

कार्यक्रम में विशाल मेहरा, आशा मेहरा, जय देवी, वीरा, रामवती, ममता, सीमा, सलोनी, आरोही, गुंजन, शिवानी, आरुषी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement