रुद्रपुर में फायर सर्विस की मॉक ड्रिल, छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा का दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण

Spread the love

रुद्रपुर में फायर सर्विस की मॉक ड्रिल, छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा का दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण

आकाश इंस्टीट्यूट में मॉक ड्रिल, आग से बचाव और सुरक्षित निकासी का प्रशिक्षण

रुद्रपुर में फायर टीम ने सायरन के बीच कराया रेस्क्यू और निकासी अभ्यास

आपदा से निपटने को तैयार होंगे छात्र, फायर सर्विस ने कराया मॉक ड्रिल

सीपीआर, प्राथमिक उपचार और रेस्क्यू ऑपरेशन का छात्रों ने लिया प्रशिक्षण

सुरक्षित निकासी से लेकर सीपीआर तक, फायर टीम ने दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण

 

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया के नेतृत्व में शनिवार को फायर यूनिट रुद्रपुर द्वारा नैनीताल रोड स्थित आकाश इंस्टीट्यूट में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं संस्थान के स्टाफ को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं सुरक्षित निकासी का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

मॉक ड्रिल की शुरुआत आपातकालीन सायरन बजाकर की गई। इसके बाद संस्थान में आग लगने की काल्पनिक स्थिति तैयार कर फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन किया। टीम ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ को आपातकालीन निकास द्वार के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया।

इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन करते हुए घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) तथा प्राथमिक उपचार की व्यवहारिक जानकारी भी दी। साथ ही अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग, आग से बचाव के उपाय, सुरक्षित निकासी प्रक्रिया एवं आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

फायर विभाग ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता एवं संयम के साथ सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि जन-धन की हानि को रोका जा सके।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *