मासूम शिव की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीम का नागरिकों ने किया सम्मान
राजकुमार ठुकराल बोले— पुलिस की संवेदनशीलता से परिवार को मिली खुशियां
राजकुमार ठुकराल बोले— पुलिस की सक्रियता से सुरक्षित लौटा मासूम शिव
रुद्रपुर। रम्पुरा स्थित कटोरी मंदिर क्षेत्र से 20 जून को लापता हुए मासूम शिव की सकुशल बरामदगी पर क्षेत्रवासियों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया। कोतवाली परिसर स्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस टीम को फूलमालाएं पहनाकर उनकी त्वरित कार्रवाई एवं संवेदनशील कार्यशैली के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू, वरिष्ठ उपनिरीक्षक खुशवंत सिंह तथा रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी पंकज को नागरिकों ने सम्मानित किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि पुलिस की सक्रियता, तत्परता और संवेदनशील प्रयासों के चलते मासूम शिव सकुशल अपने परिजनों तक पहुंच सका। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए परिवार की खुशियां लौटाने का सराहनीय कार्य किया है।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत होता है।
इस अवसर पर जगदीश राठौर, मीना राठौर, रामगोपाल राठौर, चमेली, विद्या देवी, रितेश राठौर, क्रांति देवी कोली, राजेश गर्ग, राजा राठौर, दिनेश कोली, राजू गुप्ता, सुरेश, विशाल राठौर, संजय कोली, पिंटू राठौर, आकाश राठौर, धर्मेंद्र राठौर, नरेश राठौर, राहुल राठौर, करण राठौर, पुष्पा राठौर, पप्पू राठौर, कुंवरपाल कोली, हिम्मत राम कोली सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।







