भारतीय मजदूर संघ की कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

Spread the love

रेनू खोलिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, दीपेंद्र भट्ट बने प्रदेश मंत्री

प्रशासन द्वारा हटाए गए ध्वजों पर भड़के मजदूर संघ पदाधिकारी

रुद्रपुर में भारतीय मजदूर संघ की दो दिवसीय बैठक संपन्न

श्रमिक समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय मजदूर संघ गंभीर

अनुपम जी के मार्गदर्शन में हुई मजदूर संघ की कार्यसमिति बैठक

 

रुद्रपुर। भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड प्रदेश की द्विदिवसीय कार्यसमिति बैठक 16 एवं 17 मई को नगर निगम सभागार में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं के अभ्यास वर्ग आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।

बैठक में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए रेनू खोलिया को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं दीपेंद्र भट्ट को प्रदेश मंत्री बनाए जाने की घोषणा की गई।

बैठक के दौरान रुद्रपुर एवं ऊधमसिंह नगर की विभिन्न इकाइयों से प्रशासन द्वारा हटाए गए ध्वजों को लेकर यूनियन पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर ध्वज पुनः लगाए जाने की मांग की गई। जिस पर प्रशासन की ओर से जल्द ध्वज पुनः लगवाने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, प्रदेश मंत्री सुमित सिंघल, शेखरा नंद पांडे, ऋषिकुमार, अजय कांत, बृजेश बनकोटी, रमेश चंद जोशी, संजीव विश्नोई, अनिल राठी, दीपेंद्र भट्ट, अजीत सिंह, संदीप, वीरेंद्र, गेड़ा जी, एसपी सिंह, अर्चना बिष्ट, रेनू नेगी, रेनू खोलिया, वृंदा, दामयंती, भगवती समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *