अखण्ड महानाम संकीर्तन में पहुंचे राजकुमार ठुकराल, लिया आशीर्वाद

Spread the love

अखण्ड महानाम संकीर्तन में पहुंचे राजकुमार ठुकराल, लिया आशीर्वाद

रूद्रपुर। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने रवीन्द्र नगर में राधा कृष्ण महानाम यज्ञ सभा द्वारा आयोजित श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने राजकुमार ठुकराल को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने भक्ति भाव से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठुकराल ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष हीरा मण्डल, उपाध्यक्ष विपुल गाईन, चंदन देवनाथ, सचिव सुकुमार वैध, सरजीत मण्डल, उपसचिव अमिताभ मल्लिक, संजय हाल्दार, कोषाध्यक्ष विवेक महलदार, कार्तिक मण्डल, विष्णु, प्रकाश अधिकारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *