मेट्रोपोलिस सिटी में आत्मरक्षा शिविर आयोजित, 150 से अधिक बच्चों ने सीखे सुरक्षा के गुर

Spread the love

मेट्रोपोलिस सिटी में आत्मरक्षा शिविर आयोजित, 150 से अधिक बच्चों ने सीखे सुरक्षा के गुर

रुद्रपुर। शहर की मेट्रोपोलिस सिटी कॉलोनी में अश्विनी फाइटर्स एकेडमी की ओर से निःशुल्क आत्मरक्षा एवं कलारीपयट्टू प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। ओपन कैंप के रूप में आयोजित शिविर में 150 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर का संचालन मास्टर कोच अश्विनी बघेल के निर्देशन में किया गया, जबकि एकेडमी के को-फाउंडर मनोज कुमार बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों का अभ्यास कराया गया। साथ ही आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सतर्कता के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मेट्रोपोलिस सिटी समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति अध्यक्ष शंकर सिंह पटबाल, उपाध्यक्ष पियूष भाटिया, सचिव पूनम वर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह समेत सदस्य शशि श्रीवास्तव, निशु, पंकज तिवारी एवं सज्जन सिंह ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उनमें सुरक्षा के प्रति आत्मविश्वास विकसित करना है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *