रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

Spread the love

रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय रुद्रपुर में जिलाध्यक्ष Kamal Jindal के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा ढोल-नगाड़ों के साथ जीत की खुशी साझा की।

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की जीत के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर विजय का जश्न मनाया तथा पारंपरिक झालमुड़ी का आनंद लेते हुए खुशी व्यक्त की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत “गंगोत्री से गंगासागर तक भगवा परचम लहराने” का प्रतीक है, जो देशभर में पार्टी के बढ़ते जनसमर्थन को दर्शाता है।

इस अवसर पर जीत का श्रेय प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृहमंत्री Amit Shah तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin के नेतृत्व को दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के विश्वास को भी इस सफलता का आधार बताया गया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, अमित नारंग, परवेज खान, विजय तोमर, अक्षय अरोरा, अक्षय गेहलोत, मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, रचित सिंह, के.के. त्रिपाठी, मयंक तिवारी, अजय तिवारी, राम पाल सिंह, अनिल चौहान, मीना शर्मा, विपिन सिंह गेहलोत, सुरेश कोहली, उपेंद्र चौधरी, राकेश सिंह, प्रमोद मित्तल, मानिस मित्तल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *