आत्मसम्मान आहत होने पर यूथ कांग्रेस जिला महासचिव प्रेम विश्वास ने  दिया इस्तीफा

Spread the love

आत्मसम्मान आहत होने पर यूथ कांग्रेस जिला महासचिव प्रेम विश्वास ने  दिया इस्तीफा

रुद्रपुर। यूथ कांग्रेस कमेटी रुद्रपुर महानगर में संगठनात्मक स्तर पर एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। जिला महासचिव पद पर कार्यरत प्रेम विश्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक करते हुए जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर को भी प्रेषित किया।

प्रेम विश्वास ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने बीते महीने यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष का चुनाव अपने दम पर लड़ा था और किसी के सहयोग के बिना संगठन में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने बताया कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इस्तीफे के पीछे कारण बताते हुए प्रेम विश्वास ने कहा कि एक कांग्रेस नेता की बात से उनका मान-सम्मान आहत हुआ है, जिससे वे मानसिक रूप से काफी आहत हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद उन्होंने पद पर बने रहना उचित नहीं समझा और तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

प्रेम विश्वास के इस कदम से स्थानीय यूथ कांग्रेस में हलचल मच गई है और संगठन के भीतर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *