सिडकुल में सुरक्षा और समन्वय पर जोर, एसएसपी अजय गणपति ने उद्योग प्रबंधन को दिए सख्त निर्देश

Spread the love

सिडकुल में सुरक्षा और समन्वय पर जोर, एसएसपी अजय गणपति ने उद्योग प्रबंधन को दिए सख्त निर्देश

रुद्रपुर, 20 अप्रैल। औद्योगिक क्षेत्र में हालिया प्रदर्शनों के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति की अध्यक्षता में सिडकुल एवं नगर की प्रमुख कंपनियों के प्लांट हेड और एचआर हेड के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

बैठक में एसएसपी ने औद्योगिक शांति बनाए रखने के लिए कंपनियों के प्रबंधन को श्रमिकों के साथ नियमित संवाद और समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय रहते समस्याओं का समाधान होने से विरोध-प्रदर्शन जैसी स्थिति से बचा जा सकता है।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर बल देते हुए एसएसपी ने सभी औद्योगिक इकाइयों को अपने मुख्य द्वार एवं बाहरी परिसरों में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए, ताकि गतिविधियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

वहीं, एलआईयू, थानाध्यक्ष पंतनगर एवं चौकी प्रभारी सिडकुल को औद्योगिक इकाइयों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करेगी।

गोष्ठी के दौरान प्लांट हेड और एचआर हेड ने भी अपनी समस्याओं को साझा किया, जिस पर एसएसपी ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *