नारी शक्ति बंधन अधिनियम के समर्थन में खटीमा में निकली स्कूटी-बाइक रैली

Spread the love

नारी शक्ति बंधन अधिनियम के समर्थन में खटीमा में निकली स्कूटी-बाइक रैली

खटीमा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में बुधवार को खटीमा में नारी शक्ति बंधन अधिनियम के समर्थन में स्कूटी एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. विनीत सक्सेना ने किया।

रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए नगर क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर महिला सशक्तिकरण के पक्ष में संदेश दिया। रैली के माध्यम से महिलाओं ने अधिनियम के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि इससे नगर पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी सशक्त और प्रभावशाली बनेगी।

वक्ताओं ने कहा कि पहले संसद में महिलाओं की भागीदारी सीमित थी, लेकिन इस अधिनियम के लागू होने से एक-तिहाई आरक्षण सुनिश्चित होगा, जिससे महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में मजबूत स्थान मिलेगा।

रैली में मोहिनी पोखरिया, सावित्री कन्याल, विमला बिष्ट, प्रीति धीर, प्रेमलता चौहान, अर्चना राय, नीलू गुप्ता, धाना भंडारी, गीता भारद्वाज, तारा बिष्ट, भागीरथी खोलिया, माया जोशी, प्रेमा मेहर, कुलविंदर कौर, मंजू नेगी, अंजली जोशी, भावना चंद, अनीता ज्याला, सोनिया सुनेजा सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *