डीपीएस रुद्रपुर के छात्रों ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में 100% परिणाम

Spread the love

डीपीएस रुद्रपुर के छात्रों ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में 100% परिणाम

रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन का परिचायक है।

विद्यालय की छात्रा हर्षा अरिप्रसाथ ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

अन्य मेधावी छात्रों में वंश कौशिक (98.8%), अनमोल बर्तवाल (98.6%), मान्या गोयल (98.2%), स्वस्तिका पटेल (98.2%), ओजस्वी परिहार (96.6%) तथा सिदकप्रीत पुरी (96.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए।

उत्कृष्ट परिणामों से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर, वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर एवं प्राचार्य चेतन चौहान ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम बताया।

उन्होंने हर्षा की उपलब्धि की विशेष सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सफलताएं अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। विद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम की उम्मीद जताई है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *