एसएसपी Ajay Ganpati के निर्देशन में पंतनगर पुलिस ने मंदिर चोरी का किया खुलासा, दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

पंतनगर पुलिस ने मंदिर चोरी का किया खुलासा, आरोपी के पास से नकदी व अवैध तमंचा बरामद

Ajay Ganpati के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई, चोरी की नकदी व तमंचा बरामद

 

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में पंतनगर पुलिस ने अटरिया माता मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी के साथ एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार 26 फरवरी 2026 को पंकज गौड़ पुत्र नन्हे बाबू शर्मा निवासी रम्पुरा, कोतवाली रुद्रपुर ने पंतनगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि अटरिया माता मंदिर में रखे छह दान पात्रों को तोड़कर अज्ञात चोरों ने उनमें रखी धनराशि चोरी कर ली है। इस संबंध में पंतनगर कोतवाली में मुकदमा संख्या 30/2026 धारा 305(डी) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी पंतनगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पंतनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और सुरागरसी के आधार पर 6 मार्च 2026 को एक आरोपी राम किशन उर्फ किशन (18) निवासी तीन पानी डैम, ट्रांजिट कैंप को गिरफ्तार कर उसके पास से 8108 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त भगवा रंग का कपड़े का टुकड़ा बरामद किया था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
वहीं, मामले में फरार दूसरे आरोपी रोहित (18) पुत्र शंकर लाल निवासी मछली बाजार, गुरुकुल स्कूल के पास, ट्रांजिट कैंप को 15 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की 8010 रुपये की नकदी, ‘राम’ शब्द लिखे भगवा रंग के कपड़े का टुकड़ा, एक अवैध तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
आरोपी के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में चोरी के मुकदमे के साथ ही आयुध अधिनियम की धारा 25(1-ख)(क) के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी
थानाध्यक्ष नन्दन सिंह रावत, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल नितिन कुमार और कांस्टेबल हरी सिंह शामिल रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *