महाशिवरात्रि से पूर्व कांवड़ यात्रा शुरू, ममता रानी ने कांवड़ियों का किया स्वागत

Spread the love

शिव नगर मंदिर परिसर से श्रद्धालु हरिद्वार के लिए प्रस्थान, गंगाजल लाकर होगा जलाभिषेक

कांवड़ियों को माल्यार्पण कर दी शुभकामनाएं, पावन माह में उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

रुद्रपुर से निकली कांवड़ यात्रा, महाशिवरात्रि पर शिवालयों में होगा जलाभिषेक

रुद्रपुर।

बम-बम भोले के जयकारों के बीच कांवड़ियों का एक जत्था रुद्रपुर से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कांवड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

जानकारी के अनुसार बीती शाम वार्ड नंबर 9, शिव नगर स्थित मुक्तिधाम श्मशान घाट के समीप मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में कांवड़िए एकत्र हुए। यहां से श्रद्धालु जयकारों के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान कर गए, जहां से वे पवित्र गंगाजल लेकर महाशिवरात्रि के अवसर पर लौटेंगे और विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।

ममता रानी ने कहा कि इस पावन माह में हजारों-लाखों कांवड़िए विभिन्न स्थानों से हरिद्वार पहुंचकर पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना होते हैं। उन्होंने आगामी महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी कांवड़ यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना की।

हरिद्वार जाने वाले कांवड़ यात्रियों में गौरव दास, विप्लव, पिंटू, काजल, काला दास, पूजा, चंदा, प्रतीक्षा, प्रशांत, रिया दास, आलोक, परितोष, रवि, आरती, पार्वती और अशोक सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

स्वागत करने वालों में पूर्व पार्षद मोहन भारद्वाज, कांग्रेस पूर्व महामंत्री उमा सरकार तथा नगर महामंत्री बेबी सिकदर मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *