*_BSP अकेली लड़ेगी यूपी विधानसभा चुनाव, मायावती ने कर दिया एलान, ब्राह्मणों को साथ लेकर चलेंगी_*

Spread the love

*_BSP अकेली लड़ेगी यूपी विधानसभा चुनाव, मायावती ने कर दिया एलान, ब्राह्मणों को साथ लेकर चलेंगी_*

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक बार फिर ऐलान किया है कि उनकी पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. साथ ही उन्होंने कहा है कि पार्टी, ब्राह्मण समाज को साथ लेकर चुनाव लड़ेगी. पार्टी के मुख्यालय में शनिवार को आयोजित बड़ी बैठक में मायावती ने मिशनरी कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी देने का ऐलान किया.

बता दें कि 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने बड़ी बैठक की. बसपा सुप्रीमो मायावती ने बैठक में साफ कर दिया कि वो अपने बूते पर आगामी यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी.

मायावती ने इस बार एक बार फिर से सर्व समाज और सोशल इंजीनियरिंग के माध्यम से 2027 विधानसभा चुनाव में दमखम दिखाने का एलान कर दिया है.गौर करें तो इस बैठक में उत्तर प्रदेश भर के विधानसभा प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों को बुलाया गया था. साथ ही काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखा.

कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि किसी जिले, किसी क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी का कोई नेता नहीं है. अगर कोई नेता है, तो केवल मायावती ही हैं.बता दें कि विवादित फिल्म घूसखोर पंडत को लेकर मायावती ने ब्राह्मणों के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट करके अपने संदेशों को स्पष्ट कर दिया है. इससे साफ हो गया था कि मायावती एक बार फिर से ब्राह्मण दलित गठजोड़ को लेकर आगे बढ़ना चाहती हैं.

बहुजन समाज पार्टी के एक प्रवक्ता ने आज सुबह बी ये बताया था कि यह बैठक मुख्य रूप से प्रदेश भर के विधानसभा क्षेत्र विधानसभा प्रभारी मंडल कोऑर्डिनेटरों को बुलाई गई और इसमें आगामी चुनाव को लेकर मायावती खुलकर अपना संदेश देंगी.आज की बैठक में मायावती ने पार्टी कैडर और कार्यकर्ताओं में जोश भरा. इसके साथ ही यूपी में बसपा की सरकार बनाने के लिए हुंकार भरी. हालांकि मायावती ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया गया, जिसमें ये अंदेशा जताया जा रहा था कि वो चुनाव जीतने के लिए किसी पार्टी से गठजोड़ कर सकती हैं.इस तरह से मायावती आज ऐलान कर दिया कि उनकी पार्टी अकेले ही यूपी का चुनाव फतह करेगी.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *