*_यूपी के 18 जांबाजों को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता अवार्ड; एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को 5वीं बार वीरता पदक_*
लखनऊ: राष्ट्रपति वीरता पदक का ऐलान कर दिया गया है. गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर यूपी पुलिस ने पदकों की झड़ी लगा दी है. प्रदेश के 18 पुलिस अफसरों और जवानों को राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें STF के डिप्टी एसपी धर्मेश शाही का नाम सबसे ऊपर है. इन्होंने 5वीं बार वीरता पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. इनके साथ ही IG आकाश कुलहरी और अमित पाठक सहित कुल 715 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक प्रदान किए जाएंगे.
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को पांचवी बार पदक: बता दें, इस सूची में सबसे चमकता नाम STF के डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही का है. उन्हें 5वीं बार राष्ट्रपति का वीरता पदक प्रदान किया जा रहा है. मथुरा में 1 लाख के इनामी अपराधी पंकज यादव को एनकाउंटर में ढेर करने के लिए उन्हें यह मेडल दिया गया है. पंकज यादव मुख्तार अंसारी और शहाबुद्दीन गैंग से जुड़ा था और उस पर 45 मुकदमे दर्ज थे. धर्मेश शाही इससे पहले आतंकी जलालुद्दीन, इनामी सुनील शर्मा, हरीश पासवान और फिरोज पठान जैसे खूंखार अपराधियों को ठिकाने लगाने के लिए मेडल पा चुके हैं.
यूपी पुलिस के इन अफसरों-कर्मियों को मिलेंगे पदक
विनोद कुमार सिंह एडिशनल एसपी (Addl. SP)
राकेश एडिशनल एसपी (Addl. SP)
धर्मेश कुमार शाही डिप्टी एसपी (Dy. SP)
रजनीश कुमार उपाध्याय डिप्टी एसपी (Dy. SP)
संतोष कुमार इंस्पेक्टर
अमीत इंस्पेक्टर
यशवंत सिंह इंस्पेक्टर
सत्य प्रकाश सिंह सब-इंस्पेक्टर
सौरभ मिश्रा सब-इंस्पेक्टर
श्री अतुल चतुर्वेदी सब-इंस्पेक्टर
प्रदीप कुमार सिंह सब-इंस्पेक्टर
जरार हुसैन सब-इंस्पेक्टर
सुनील सिंह सब-इंस्पेक्टर
कविंद्र हेड कांस्टेबल
बैजनाथ राम हेड कांस्टेबल
मनोज कुमार सिंह हेड कांस्टेबल
सुशील कुमार सिंह हेड कांस्टेबल
कुणाल मलिक कांस्टेबल
विशिष्ट सेवा सम्मान: राष्ट्रपति वीरता पदकों के साथ ही IG आकाश कुलहरी और IG अमित पाठक जैसे तेजतर्रार अधिकारियों को भी उनके उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवाओं के लिए केंद्रीय सम्मान से नवाजा जाएगा. कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश के 715 पुलिस कर्मियों को इस बार सम्मानित किया जा रहा है.
गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य के 18 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक देने की घोषणा की गई है. इसके अलावा, कई वरिष्ठ अधिकारियों को उनकी स्पेसिफिक सेवाओं के लिए सेंट्रल Medals से नवाजा जाएगा.







