आज के युवा यदि खेल और समाजसेवा के माध्यम से सकारात्मक संदेश दे रहे हैं तो यह पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत  –  राजेश शुक्ला 

Spread the love

 

आज के युवा यदि खेल और समाजसेवा के माध्यम से सकारात्मक संदेश दे रहे हैं तो यह पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत  –  राजेश शुक्ला

किच्छा:- पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आज अपने आवास पर लालपुर निवासी जू-जित्सू खिलाड़ी गौरव धामी एवं द एक्सप्लोरर एनजीओ के टीम लीडर आदित्य तिवारी को कार्यकर्ताओं के साथ अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जू-जित्सू खिलाड़ी गौरव धामी द्वारा 52 किलोग्राम भार वर्ग में स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल तथा नेशनल लेवल पर ब्रॉन्ज मेडल जीतकर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करने पर प्रसन्नता व्यक्त की, साथ ही द एक्सप्लोरर एनजीओ के टीम लीडर आदित्य तिवारी द्वारा वर्ष 2024 से लगातार धार्मिक स्थलों पर चलाए जा रहे स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त अभियान की सराहना की। उन्होंने बताया कि आदित्य तिवारी व उनकी टीम ने अब तक तीन बार बाबा केदारनाथ, बाबा नीम करोली कैंची धाम, नैनीताल एवं भीमताल सहित कई धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर सफाई अभियान चलाकर कई टन प्लास्टिक कचरा एकत्र किया और यात्रियों को “पहाड़ आइए, मगर कूड़ा न फैलाइए” का संदेश दिया।

इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि आज के युवा यदि खेल और समाजसेवा के माध्यम से सकारात्मक संदेश दे रहे हैं तो यह पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। गौरव धामी जैसे खिलाड़ी प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं और आदित्य तिवारी जैसे युवा पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरण कर रहे हैं। ऐसे युवाओं को हर स्तर पर प्रोत्साहन मिलना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी भी खेल, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हो। शुक्ला ने दोनों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे भी खिलाड़ियों और सामाजिक कार्यों से जुड़े युवाओं को हर संभव सहयोग प्रदान करते रहेंगे। इस दौरान शशिकांत मिश्रा, दीप नारायण यादव, शेर सिंह, शेर बहादुर सिंह, गौरीशंकर, मंगत चुग, इश्तियाक खान, नीरज खुग्गर, डीके सिंह, महेंद्र कामरा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *