*_मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा; रेलवे क्रॉसिंग पर सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत_*

*_मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा; रेलवे क्रॉसिंग पर सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत_*

मुरादाबाद : जिले के भोजपुर क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां खेत के लिए घर से निकलीं दो बहनें रेलवे लाइन क्रॉस करते वक्त तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया. जानकारी पाकर पुलिस भी पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

यह हादसा बजना चक बेगमपुर रेलवे अंडरपास के करीब क्रासिंग पर हुआ है. दो बहनें कशिश (18) और तनिष्का (15) पुत्री यशपाल सिंह, निवासी बीना, थाना भोजपुर खेत पर बथुआ लेने जा रही थीं. रेलवे लाइन पार करने के दौरान मुरादाबाद की तरफ से अचानक ट्रेन आ गई. ट्रेन की चपेट में आकर दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस के साथ घरवालों को भी दी. कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई. पुलिस पहुंची तो शवों को पटरी से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इधर, एक साथ दो बहनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है.

 

भोजपुर थाने के एसएचओ संजय कुमार ने हादसे की शिकार दोनों सगी बहनें थीं और खेत पर बथुआ लेने जा रही थीं. तभी रेलवे लाइन क्रॉस करते वक्त यह हादसा हुआ, जिसमें दोनों की मौत हो गई. बताया कि इस ट्रैक पर ज्यादा ट्रेनें नहीं गुज़रती हैं. कहीं ना कहीं लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है, जो दुखद है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement