श्री तुलसी माता पूजन दिवस के अवसर पर निकल गई कलश यात्रा

Spread the love

श्री तुलसी माता पूजन दिवस के अवसर पर निकल गई कलश यात्रा

 

रुद्रपुर – श्री तुलसी माता पूजन दिवस के अवसर पर सार्वजनिक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा अमृत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन आज से प्रारंभ हो गया है जो 31 दिसंबर तक चलेगा। इससे पूर्व आज कलश यात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरी। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। जिसके यजमान समाज सेवी भारत भूषण चुघ और उनकी धर्मपत्नी कनिका चुघ थे। चुघ ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से जहां वातावरण भक्तिमय हो जाता है वहीं आपसे प्रेम और सोहार्द भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को हमारे धार्मिक रीति रिवाज और संस्कारों से प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके क्योंकि आज की युवा पीढ़ी ही कल का भविष्य है। इसलिए धार्मिक आयोजनों में सभी को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा के उपरांत श्री तुलसी माता पूजन और श्री भागवत कथा प्रारंभ हो जाएगी। आयोजको ने बताया कि 26 दिसंबर को सती चरित्र, भरतोपाख्यान और श्री सुकदेव महाराज जी के जन्म का वर्णन किया जाएगा। 27 दिसंबर को प्रहलाद चरित्र एवं दान की महत्ता के बारे में बताया जाएगा। 28 दिसंबर को श्री वामन भगवान कथा और श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 29 दिसंबर को श्री कृष्ण की बाल लीलाएं और गोवर्धन पूजन, 30 दिसंबर को श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह और 31 दिसंबर को श्री कृष्ण सुदामा मिलन के उपरांत व्यास मंडली की विदाई होगी। उन्होंने बताया की कथा स्थल श्री दुर्गा माता मंदिर श्री कस्तूरी वाटिका बगवाडा रोड में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पवन लोधी, रामबाबू शर्मा, राम पाराशर, अनुज भट्ट, गुंजन ,आरडी जोशी ,प्रेम सिंह, प्रीती शर्मा, अनुज पंडित ,पिंकी पांडे ,भीम त्रिपाठी, सजल कुमार श्रीवास्तव, किरण शर्मा, अर्चना भट्ट ,राजलक्ष्मी ,लक्ष्मी चंद, बिंदु थापा ,रिंकी सिंह ,अमृता पांडे, प्रिया सिंह ,मोहिनी बिष्ट,अरुण अग्रवाल, बुद्धवती शर्मा, अमिता बिष्ट ,रुचि वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद थे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *