कि किसान मोर्चा भाजपा की एक सशक्त इकाई है, जो किसानों की आवाज को संगठन और सरकार तक पहुंचाने का कार्य करती है – राजेश शुक्ला
भारतीय जनता पार्टी उधमसिंहनगर किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश बजाज का आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान मोर्चा भाजपा की एक सशक्त इकाई है, जो किसानों की आवाज को संगठन और सरकार तक पहुंचाने का कार्य करती है। राजेश बजाज के जिलाध्यक्ष बनने से किसान मोर्चा और अधिक सक्रिय व मजबूत होगा। उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं के समाधान, केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने का कार्य प्रभावी रूप से किया जाएगा। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, किसानों के हित में चल रहे कार्यों एवं आगामी योजनाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान स्वागत करने वालों में जिला मंत्री धीरज सिंह, आलोक राय, सतवंत सिंह, अजय साहनी, नीरज खग्गर, विनोद कुमार, मनोज यादव, बच्चन सिंह, नवजोत सिंह ढिल्लों समय दर्जनों किसान, पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।






