*_सपा नेता राजा मानसिंह पर बड़ा एक्शन; 14 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क, प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर किया था फ्रॉड_*

Spread the love

*_सपा नेता राजा मानसिंह पर बड़ा एक्शन; 14 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क, प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर किया था फ्रॉड_*

अयोध्या: अयोध्या में सपा नेता मानसिंह के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. कई केस दर्ज होने के बाद उसके आवास और अन्य सम्पत्तियों को जिला प्रशासन ने कुर्क कुर्क कर रहा है. गुरुवार को उनकी 14 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गयी. अयोध्या जिला प्रशासन ने प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर धोखधड़ी का खुलासा होने पर सख्त कार्रवाई की है.

निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी: निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अभियुक्त राजा मानसिंह और उनकी पत्नी नीतू सिंह के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी.जिला प्रशासन ने करीब 14 करोड़ रुपये की संपत्ति गुरुवार को सीज कर दी. प्रशासन और पुलिस की टीम ने प्रॉपर्टी सीज करने से पहले क्षेत्र में डुगडुगी पिटवाकर कार्रवाई की सार्वजनिक मुनादी कराई.

अयोध्या में मल्टी स्टोरी कॉम्प्लेक्स कुर्क: इसके बाद जिला प्रशासन अभियुक्तों का बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स और अन्य अचल संपत्तियों को सीज कर दिया. कुर्की कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम सोहावल सविता राजपूत, सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, कोतवाल पूराकलंदर मनोज शर्मा, कोतवाल रामजन्म भूमि अभिमन्यु शुक्ला, जितेंद्र प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.

राजा मानसिंह और पत्नी नीतू सिंह दोनों जेल में हैं: अभियुक्त राजा मानसिंह और उनकी पत्नी नीतू सिंह, निवासी ग्राम सरियांवा तहसील सोहावल थाना पूराकलंदर में प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर कई लोगों को ठगी करने के आरोप है. वर्तमान में दोनों जेल में बंद हैं. सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि कुल संपत्ति की वर्तमान में अनुमान 14 करोड़ है. अभियुक्त पर गैंगस्टर एक्ट धारा के तहत कार्यवाही की जा रही है. अभियुक्त राजा मानसिंह के खिलाफ कई मामले पहले से दर्ज हैं.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *