*श्रीराम मंदिर के पहले CEO होंगे रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र*

*श्रीराम मंदिर के पहले CEO होंगे रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र*

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को और व्यवस्थित करने के लिए भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को मंदिर का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। देवरिया निवासी जितेंद्र मिश्र भारतीय वायुसेना में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

बताया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने वायुसेना की पश्चिमी कमान का नेतृत्व किया था। सैन्य सेवा में लंबे अनुभव और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए उन्हें श्रीराम मंदिर की जिम्मेदारी सौंपे जाने की बात कही जा रही है।

मंदिर के CEO के रूप में उनकी भूमिका में मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, संचालन तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शामिल होगी।