*_कांग्रेस सांसद ने सरकार से गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग की_*
नईदिल्ली। कांग्रेस के एक सांसद ने गुरुवार को केंद्र सरकार से मांग की कि देश में देसी गायों की नस्लों को संरक्षण देना चाहिए और गाय को ‘राष्ट्रमाता’ या ‘राजमाता’ का दर्जा दिया जाना चाहिए. कांग्रेस के उज्ज्वल रमण सिंह ने लोकसभा में शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा, ‘‘गाय राष्ट्रीय पहचान और गौरव का प्रतीक है। देश में देसी गायों की आबादी तेजी से घट रही है. उनकी गरिमा, सम्मान और संरक्षण की तत्काल आवश्यकता है.’’ उन्होंने गोवंश के सभी पशुओं के वध पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा, ‘‘गाय को राष्ट्रमाता या राजमाता का दर्जा दिया जाए. इसके लिए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद लगातार प्रयास कर रहे हैं.’’






