करंट की चपेट में आई महिला की मौत, मदद को आगे आए Rajkumar Thukral

घर में करंट लगने से महिला की मौत, मचा कोहराम

महिला की दर्दनाक मौत पर भावुक हुए Rajkumar Thukral

 

रुद्रपुर। घर में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक Rajkumar Thukral अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

जानकारी के अनुसार गीता, पत्नी विशाल निवासी महतोष, घर में किसी कार्य के दौरान अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से उनकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व विधायक Rajkumar Thukral ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन से वार्ता कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन भी

Advertisement
Advertisement
Advertisement