बंगाली समाज पर टिप्पणी को लेकर सियासत गरम, विधायक शिव अरोरा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Spread the love

बंगाली समाज पर टिप्पणी को लेकर सियासत गरम, विधायक शिव अरोरा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बंगाली समाज पर टिप्पणी से सियासत गरम, शिव अरोरा का कांग्रेस पर हमला

अभद्र टिप्पणी विवाद: विधायक शिव अरोरा ने मांगी फोरेंसिक जांच

बंगाली समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं: शिव अरोरा

“दूध का दूध, पानी का पानी” करने की चुनौती, अरोरा आक्रामक

पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन से गरमाया माहौल

 

रुद्रपुर। बंगाली समाज के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर ऊधम सिंह नगर में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। एक ओर बंगाली समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए माफी की मांग की, वहीं दूसरी ओर विधायक शिव अरोरा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

सिटी क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विधायक शिव अरोरा आक्रामक तेवर में नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि “वॉइस ऑफ उत्तराखंड कांग्रेस” नामक सोशल मीडिया पेज, जो वर्ष 2020 से संचालित बताया जा रहा है, पर बंगाली समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि समाज की भावनाओं को आहत करने वाली भी है।

विधायक ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्य को छिपाने के लिए अब एआई और फर्जी अकाउंट का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि संबंधित पेज फर्जी है तो इसकी शिकायत संबंधित नेता द्वारा क्यों नहीं की गई।

शिव अरोरा ने कहा कि बंगाली समाज का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस मुद्दे पर समाज में भारी आक्रोश है। उन्होंने दावा किया कि उक्त पेज पर अब भी संबंधित नेता के समर्थन में पोस्ट जारी हैं, जिससे इसकी प्रामाणिकता पर सवाल खड़े होते हैं।

विधायक ने पूरे मामले की फोरेंसिक जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाना चाहिए। उन्होंने चुनौती दी कि यदि जांच में आरोप गलत साबित होते हैं तो वह राजनीति से संन्यास लेने को तैयार हैं।

इस बीच, विभिन्न स्थानों पर बंगाली समाज के लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन की घटनाएं सामने आई हैं। समाज के प्रतिनिधियों ने मामले में शीघ्र कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की है।

प्रेसवार्ता में राजकुमार साह, के के दास, जगदीश विश्वास, गोविंद राय, विजय सीकरी, अशोक ढाली, रविंद्र धर, शंकर विश्वास, मानवेन्द्र राय, मुकेश मंडल, रोबिन विश्वास, शिव कुमार राय, राजू मलिक, राधेश्याम शर्मा, विशाल शील, सिद्धार्थ मलिक, सतनाम सिंह, मनोज मदान, मयंक कक्कड़ सहित कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *