*लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, आत्मनिर्भर भारत के लिए ‘सप्तधारा’ विजन*

Spread the love

*लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, आत्मनिर्भर भारत के लिए ‘सप्तधारा’ विजन*

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई दिशा देते हुए कई बड़े लक्ष्यों और योजनाओं का ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब फाइटर जेट के इंजन का निर्माण स्वयं करेगा। साथ ही वर्ष 2047 तक देश में 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

प्रधानमंत्री ने युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर देते हुए एआई स्किल्स के जरिए एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित करने की तैयारी का उल्लेख किया। उन्होंने सेमीकंडक्टर निर्माण और रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में भी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में देश का रक्षा उत्पादन करीब चार गुना बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में देश अपनी जरूरतों के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी रक्षा उपकरणों का निर्माण करेगा।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के लिए ‘सप्तधारा’ विजन पेश करते हुए तकनीक, ऊर्जा, रक्षा, विनिर्माण और युवाओं के कौशल विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को नवाचार, आत्मनिर्भरता और आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ना होगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *