*विधायक तिलक राज बेहड़ ने रामलीला मंचों के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया उद्घाटन* *पुरानी गल्ला मंडी और महाराजपुर में विधायक निधि से खर्च हुए 10 लाख रुपये, धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देना हमारी जिम्मेदारी: बेहड़*

*विधायक तिलक राज बेहड़ ने रामलीला मंचों के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया उद्घाटन*

 

*पुरानी गल्ला मंडी और महाराजपुर में विधायक निधि से खर्च हुए 10 लाख रुपये, धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देना हमारी जिम्मेदारी: बेहड़*

 

किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने किच्छा की पुरानी गल्ला मंडी और ग्राम महाराजपुर में रामलीला मंचों के सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक निधि से दोनों स्थानों पर पांच-पांच लाख रुपये की लागत से कराए गए इन कार्यों पर कुल 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने रामलीला महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्रीराम की लीलाओं के दर्शन किए और धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

 

गत रात्रि पुरानी गल्ला मंडी में नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव में पहुंचे विधायक बेहड़ ने मंच के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने ग्राम महाराजपुर में आयोजित रामलीला महोत्सव में भी शिरकत की। इसके अतिरिक्त वह रुद्रपुर के भदईपुरा स्थित रामलीला महोत्सव में शामिल हुए और भगवान श्रीराम की लीलाओं के दर्शन कर श्रद्धा व्यक्त की। विभिन्न रामलीला आयोजक समितियों की ओर से विधायक को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कारों और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराने और उन्हें जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिलती है।

 

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से विधायक निधि के माध्यम से रामलीला मंचों का सौंदर्यीकरण कराया गया है। इन कार्यों से रामलीला समितियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और भविष्य में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत होगी।

 

कार्यक्रम में किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिंधी, सभासद गुरप्रीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य गुरदास कला, ओमप्रकाश दुआ, परविंदर सिंह पम्मी, नरेश खुराना, जुगल चौराहा, बंटी तनेजा, शक्ति बठला, रवि चावला, दीप हंसपाल, गौरव चावला, हरभजन सिंह, मेजर सिंह, किशन चिलाना, नरेंद्र ग्रोवर, विजय साहनी, बंटी पपनेजा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement