*दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, LNJP अस्पताल में तैयार हुआ विशेष आइसोलेशन वार्ड*

Spread the love

*दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, LNJP अस्पताल में तैयार हुआ विशेष आइसोलेशन वार्ड*

बुखार, खांसी और गले में खराश को हल्के में न लेने की सलाह; गंभीर मरीजों के लिए सात बेड की विशेष व्यवस्था

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए अस्पतालों ने स्वास्थ्य सुविधाओं और तैयारियों को मजबूत करना शुरू कर दिया है। मरीजों में बुखार, गले में खराश, खांसी और जुकाम जैसे लक्षण सामने आने के बीच लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।

अस्पताल में बनाए गए इस इमरजेंसी आइसोलेशन वार्ड में कुल सात बेड की व्यवस्था की गई है। इनमें पांच सामान्य बेड और दो वेंटिलेटर युक्त बेड शामिल हैं। इस वार्ड का उद्देश्य फ्लू के गंभीर लक्षण वाले मरीजों को तत्काल उपचार और निगरानी उपलब्ध कराना है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीज के अस्पताल पहुंचने पर सबसे पहले इमरजेंसी विभाग में उसकी जांच की जाएगी। चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार मरीज के जरूरी परीक्षण कराए जाएंगे। लक्षणों और बीमारी की गंभीरता के आधार पर डॉक्टर उपचार की दिशा तय करेंगे। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को आइसोलेशन वार्ड अथवा आवश्यकता के अनुसार संबंधित विभाग में स्थानांतरित किया जाएगा।

एलएनजेपी अस्पताल में इसके अलावा करीब 70 अन्य बेड की भी व्यवस्था मौजूद है। अस्पताल प्रशासन ने फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की जांच और उपचार के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की हैं। चिकित्सकों ने लोगों से बुखार, खांसी, गले में खराश या जुकाम जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *