महाराणा प्रताप जयंती पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया माल्यार्पण

Spread the love

महाराणा प्रताप जयंती पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया माल्यार्पण

किच्छा। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के महान योद्धा थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए अपना संपूर्ण जीवन संघर्ष में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति की अनुपम मिसाल है। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज सेवा और देश निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रनायकों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती रही है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के प्रतीक थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। उनका संघर्ष और बलिदान आज भी समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने “महाराणा प्रताप अमर रहें” के जयघोष लगाए तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, संदीप अरोड़ा, महेंद्र पाल, कुलदीप बग्गा, मूलचंद राठौर, मुकेश कोली, आरती दुबे, संजीव खन्ना, विनोद कोली, नितिन फुटेला, मोहम्मद इमरान, रामौतार अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, सतीश गुप्ता, विशाल गुप्ता, केतन कालरा, मोनू मान, जितेंद्र गुप्ता, गोपाल कोरी, भगवानदास, राकेश सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *