*ऐतिहासिक श्री रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन*
*ऐतिहासिक श्री रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन* *मनोज गाबा अध्यक्ष, सुशील गाबा महामंत्री, सीए अमित गंभीर कोषाध्यक्ष और राजेश छाबड़ा बने समन्वयक*
*मनोज गाबा अध्यक्ष, सुशील गाबा महामंत्री, सीए अमित गंभीर कोषाध्यक्ष और राजेश छाबड़ा बने समन्वयक*
रुद्रपुर। शहर की ऐतिहासिक एवं पुरातन बस स्टैंड वाली श्री रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। समाजसेवी मनोज गाबा को अध्यक्ष, रामभक्त सुशील गाबा को महामंत्री एवं संचालन, सीए अमित गंभीर को कोषाध्यक्ष तथा राजेश छाबड़ा को समन्वयक निर्वाचित किया गया।
निवर्तमान महासचिव विजय अरोरा ने बताया कि श्री रामलीला कमेटी द्वारा रुद्रपुर में श्रीरामलीला मंचन की स्वर्णिम परंपरा को और अधिक भव्य, आकर्षक एवं अनुशासित रूप से आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कमेटी के संरक्षक तिलक राज बेहड़, निवर्तमान अध्यक्ष एवं सरपरस्त पवन अग्रवाल तथा सदस्यों की अनुशंसा के बाद नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद आपसी विचार-विमर्श से वर्किंग कमेटी का भी पुनर्गठन किया गया। इसमें तिलक राज बेहड़ को संरक्षक, पवन अग्रवाल को सरपरस्त, मनोज गाबा को अध्यक्ष, सुशील गाबा को महामंत्री एवं संचालन, सीए अमित गंभीर को कोषाध्यक्ष तथा राजेश छाबड़ा को समन्वयक बनाया गया।
इसके अलावा नरेश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा देवी शंकर अग्रवाल, विजय अरोरा, हरीश अरोरा और महावीर आजाद को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। अमित अरोरा बोबी, राकेश सुखीजा और अशोक गुम्बर को सचिव बनाया गया। सुभाष खंडेलवाल एवं संदीप धीर को डायरेक्टर और विजय जग्गा को मंच सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वर्किंग कमेटी के सदस्य के रूप में ओम प्रकाश अरोरा, केवल कृष्ण बत्रा, अमित चावला, आशीष मिड्ढा, विजय विरमानी, जगदीश टंडन, रघुवीर अरोरा, राज घई, चंद्र सचदेवा, बिट्टू ग्रोवर और रवि बठला को शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी ने रामलीला की परंपरा को और भव्य स्वरूप देने तथा आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


