बागेश्वर में भूकंप के झटकों से मचा हड़कंप

बागेश्वर में भूकंप के झटकों से मचा हड़कंप

 

बागेश्वर  उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रें में एक बार फिर धरती डोलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह बागेश्वर जिले और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3-4 मापी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप सुबह 07ः48ः37 बजे आया। इसका केंद्र बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। सुबह-सुबह आए इन झटकों के कारण दहशत फैल गई और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।मामले की जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम थी, जिस कारण स्थिति सामान्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जिले के किसी भी तहसील या गांव से अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर प्राप्त नहीं हुई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement