पंतनगर में 46 लाख से बनेगी बाबा साहेब की प्रतिमा, पार्क का होगा सौंदर्यीकरण  –  राजेश शुक्ला 

Spread the love

पंतनगर में 46 लाख से बनेगी बाबा साहेब की प्रतिमा, पार्क का होगा सौंदर्यीकरण  –  राजेश शुक्ला

पंतनगर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अंबेडकर पार्क, पंतनगर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापना एवं पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया। यह कार्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप 46 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

भूमि पूजन पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विधिवत किया। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. दीपा विनय और नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला भी मौजूद रहे।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के सम्मान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर 2024 को किच्छा में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री द्वारा अंबेडकर पार्क में अष्टधातु की आदमकद प्रतिमा स्थापना और सौंदर्यीकरण की घोषणा की गई थी, जिसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम को 46 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है, जिससे कार्य का शुभारंभ संभव हुआ है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है और जनभावनाओं के अनुरूप योजनाएं प्राथमिकता से पूरी की जा रही हैं।

शुक्ला ने कहा कि बाबा साहेब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और समानता के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी और यह स्थल सामाजिक जागरूकता का केंद्र बनेगा।

अंबेडकर समिति पंतनगर के अध्यक्ष रामाशीष सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस योजना को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री और पूर्व विधायक का आभार जताया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *