*भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि*

Spread the love

*भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि*

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला अध्यक्ष कमल कुमार जिंदल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनके दूरदर्शी नेतृत्व, विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण से भाजपा कार्यकर्ता और देशवासी सदैव प्रेरणा लेते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपनी ओजस्वी वाणी और कुशल नेतृत्व से भारतीय राजनीति में अमिट छाप छोड़ी तथा देश के विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यकर्ताओं ने अटल जी के बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र और संगठन की सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गेहलोत, कार्यालय मंत्री मोर सिंह, मंडल महामंत्री जितेंद्र संधू, सुनील सिंह, विक्की राघव, विशाल, नितिन, मनीष, आकाश और अभिषेक तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *