विजडम पब्लिक स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, अवन्तिका ने किया टॉप
हाईस्कूल में अवन्तिका ने 91.8% अंकों के साथ किया टॉप
इंटरमीडिएट में वाणिज्य व विज्ञान वर्ग के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
66 में से अधिकांश छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण, विद्यालय में खुशी का माहौल
शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्रों की मेहनत का दिखा असर
वैष्णवी रावत व अदिति साह ने द्वितीय स्थान पर किया कब्जा
प्रबंधन व प्रधानाचार्या ने दी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं
अभिभावकों ने छात्रों की सफलता पर जताई खुशी
विजडम पब्लिक स्कूल का परिणाम बना क्षेत्र में चर्चा का विषय
रुद्रपुर। विजडम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (अंग्रेजी माध्यम), गंगापुर रोड, रुद्रपुर का उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस अवसर पर विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कक्षा 10 की छात्रा अवन्तिका ने 91.8 प्रतिशत (459/500) अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वैष्णवी रावत ने 90.4 प्रतिशत (452/500) अंकों के साथ द्वितीय तथा आदित्य कुमार ने 88.8 प्रतिशत (434/500) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 10 में कुल 66 विद्यार्थियों में से 12 ने ससम्मान, 35 ने प्रथम, 22 ने द्वितीय तथा 3 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।
वहीं कक्षा 12 में भी विद्यालय का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। वाणिज्य वर्ग में बादल सिंह ने 86 प्रतिशत (430/500) अंकों के साथ प्रथम, सिमरनदीप कौर ने 84.4 प्रतिशत (422/500) के साथ द्वितीय तथा गुंजन ने 82 प्रतिशत (410/500) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग में अर्पिता ने 87.6 प्रतिशत (438/500) अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अदिति साह 87.2 प्रतिशत (436/500) अंकों के साथ द्वितीय और ओमकार दुबे 84.8 प्रतिशत (424/500) के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय के प्रबंधक गोपाल सिंह पटवाल ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या डॉ. श्वेता मडवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम है। उपप्रधानाचार्या साक्षी मिश्रा ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।











