*_सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने रहेंगे उपमुख्यमंत्री! BJP ने विधानमंडल का नेता और उपनेता चुना_*

Spread the love

*_सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने रहेंगे उपमुख्यमंत्री! BJP ने विधानमंडल का नेता और उपनेता चुना_*

पटना : भाजपा विधान मंडल दल की बैठक के बाद सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को विधानमंडल दल का नेता चुना गया है. उप नेता विजय सिन्हा को चुना गया है. इसकी घोषणा विधानमंडल दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षक सह यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया. इस घोषणा पर तमाम विधायकों और विधान पार्षदों के साथ बिहार भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने ताली बजाकर फैसले का स्वागत किया.

‘यह जोड़ी फिट भी है और हिट भी’ : केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. हमारे वरिष्ठ नेता राम नारायण मंडल और बहुत ही वरिष्ठ विधायक प्रेम कुमार ने विधायक दल के नेता के लिए उपमुख्यमंत्री के रूप में शानदार सेवा करने वाले सम्राट चौधरी और उप नेता के लिए विजय सिन्हा को निर्वाचित करने का प्रस्ताव किया और भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ले सर्वसम्मति से मोहर लगाई है. यह जोड़ी फिट भी है और हिट भी है.

‘अब जो 5 साल का कार्यकाल शुरू हो रहा है वह अगले 50 साल तक बिहार को आगे ले जाने के संकल्प के साथ हो, ऐसी मंगल कामना करते हैं. भ्रष्टाचार जिनके डीएनए में है. जिन्होंने जंगल राज को प्रतीक बनाने का काम किया है. अपराधियों को संरक्षण देकर, तुष्टिवाद और जातिवाद की घिनौनी राजनीतिक कर परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम किया उसकी सजा देश में कांग्रेस को मिली है, बिहार में राजद को मिली है. आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में टीएमसी को भी मिलेगी.”- केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम, यूपी

शपथ समारोह होगा ऐतिहासिक : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सर्वसम्मति से विधानमंडल दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी और उप नेता के तौर पर विजय सिन्हा का चुनाव हुआ है. भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में अपने दो कर्मठ नेताओं का चयन किया है. वह दोनों नेताओं को बधाई देते हैं. वहीं शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी अपनी बात रखी.

”इतनी बड़ी ऐतिहासिक जीत हुई है तो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ का समारोह भी ऐतिहासिक होगा. पूरा बिहार इस भव्य जीत पर स्वागत के लिए आतुर है और यह शपथ ग्रहण समारोह में दिखेगा.”- नित्यानंद राय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री

‘जनता से किए कमिटमेंट को पूरा किया जाएगा’ : मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि वह दोनों नेताओं को बधाई देते हैं क्योंकि उनके नेतृत्व में बिहार में काफी काम हुए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सबने मिलकर काफी अच्छा काम किया है और इसका परिणाम भी नतीजे में दिखा. आने वाले समय में जनता की महत्वाकांक्षाओं पर खड़े उतरे इस दिशा में सभी प्रयास किए जाएंगे. बिहार अब विकसित राज्य की श्रेणी में आगे बढ़ेगा और सरकार का रोजगार और निवेश को लेकर जो कमिटमेंट है वह पूरा किया जाएगा.

‘पीएम के स्वागत के लिए हैं उत्साहित’ : विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि हमारे विधानमंडल दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी और उप नेता के रूप में विजय सिन्हा का सर्वसम्मति से चुनाव होने पर वह दोनों को बधाई दे रही हैं. शपथ समारोह को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं तो हम सभी उत्साहित हैं. उनका पूरे उत्साह से हम सभी स्वागत करेंगे. स्वागत की तैयारीयां चल रही हैं. हर भाजपा कार्यकर्ता इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए उत्साहित हैं.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *